फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrangements for safe storage of crops are essential: Ashok Gurjar

फसल के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था जरूरी : अशोक गुर्जर

Wed, 19 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for safe storage of crops are essential: Ashok Gurjar
नवीन कृषि संकल्प योजना का पोस्टर जारी करते मुख्याति​थि व विशेषज्ञ। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक अन्न भंडारण तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से फतेहपुर देवी मंदिर में नवीन कृषि संकल्प अन्न भंडारण जागरुकता सत्र आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि देश के किसान पैदावार के क्षेत्र में सक्षम हैं, लेकिन फसल के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था समय की बड़ी जरूरत है।
नवीन जिंदल फाउंडेशन और केंद्रीय भंडारण निगम के अधिकारियों व विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक भंडारण व्यवस्था की जानकारी दी। सतबीर भाना ने कहा कि अभियान किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक भंडारण से जोड़ने की दिशा में व्यापक पहल है। वैज्ञानिक भंडारण से अनाज की बर्बादी रोकने, गुणवत्ता बनाए रखने और उपज का बेहतर मूल्य मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर ईशान पांडे ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर 23 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई पंचायतों ने गांवों में वेयर हाउस स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की पेशकश की है। सीडब्ल्यूसी के सीनियर मैनेजर गौरव विंध्य ने किसानों को वेयर हाउस स्थापित करने की प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। अंत में नवीन कृषि संकल्प योजना का पोस्टर जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed