{"_id":"6a84b63de3120795e10b70f0","slug":"sdm-visits-de-addiction-centers-inquires-about-patients-well-being-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153911-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा मुक्ति केंद्रों में पहुंचे एसडीएम, मरीजों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा मुक्ति केंद्रों में पहुंचे एसडीएम, मरीजों का जाना हाल
Wed, 19 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र के दौरा कर सुविधाओं का जायजा लेते एसडीएम गुहला। विज्ञप्ति
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने टटियाणा व अजीमगढ़ में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों द्वारा दी जा रही काउंसलिंग, उपचार तथा दवाइयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जांच की तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों और ग्राम स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने क्षेत्र में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। प्रत्येक केंद्र के पास वैध लाइसेंस होना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस या नियमों की अनदेखी कर केंद्र संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने आमजन से भी अपील की कि वे बच्चों और आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे की लत से परेशान व्यक्ति इसे छोड़ना चाहता है तो उसे अधिकृत नशा मुक्ति केंद्र में उपचार और काउंसलिंग की सुविधा लेनी चाहिए। परिवार का सहयोग भी नशा छोड़ने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।