{"_id":"6a84b6074f25fad981099cbc","slug":"prime-accused-in-the-attack-on-two-youths-outside-the-emergency-ward-arrested-in-an-encounter-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153907-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इमरजेंसी के बाहर दो युवकों पर हमला करने का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इमरजेंसी के बाहर दो युवकों पर हमला करने का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश गोविंद का अस्पताल में इलाज करवाते हुए पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर दो युवकों कुलदीप और अभिषेक पर चाकुओं से हमला करने के मुख्य आरोपी क्योड़क निवासी गोविंद को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी गोविंद का कुलदीप व अभिषेक के साथ मई में किसी बात के लिए झगड़ा हो गया था। गोविंद ने इसी रंजिश में अपने साथी रवि उर्फ गोकन के साथ मिलकर दोनों पर जानलेवा हमला किया।
डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपियों ने अस्पताल की रेकी की थी। इसके बाद बाहर खड़ी थार गाड़ी से चाकू निकालकर दोनों पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले में जानलेवा हमला करने की धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद भागे गोविंद को कैथल पुलिस ने सोमवार रात गांव चौंतरा, उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वारदात के बाद गोविंद उत्तर प्रदेश में अपने मामा के घर चला गया था।
इसके बाद सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम उसे कैथल लेकर आ रही थी। रात करीब 2:30 बजे मंडवाल माइनर, असंध रोड राजौंद के पास स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम नाकाबंदी पर मौजूद थी। दोनों पुलिस टीमें आपस में बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस वाहन में पीछे बैठे गोविंद ने गन होल्डर से सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
पुलिस पर किए छह फायर, एक गोली वाहन में लगी
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने गोविंद को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। उसने टीम पर छह फायर किए। इनमें से एक गोली सरकारी वाहन के पिछले हिस्से में लगी। इसके बाद गोविंद मंडवाल माइनर की पटरी पर पेड़ों की आड़ में छिप गया और वहां से भी पुलिस टीम पर फायरिंग करता रहा। करीब 10 मिनट चली मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। घायल आरोपी को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -
लूट, स्नेचिंग और आर्म्स एक्ट की छह प्राथमिकी दर्ज
मुठभेड़ के बाद गोविंद के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, पुलिस हिरासत से भागने और सरकारी पिस्टल छीनने के आरोप में राजौंद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीएसपी के अनुसार उसके खिलाफ कैथल, कुरुक्षेत्र और गनौर में लूट, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला करने के करीब छह मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब हमले में शामिल उसके साथी गोकन की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल अन्य साधनों के संबंध में जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- --
यह था मामला
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर क्योड़क निवासी 24 वर्षीय अभिषेक और 29 वर्षीय कुलदीप पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला किया था। आरोपियों ने दोनों की छाती और पेट पर कई वार किए थे। अस्पताल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने पर हमलावर गाड़ी लेकर भाग गए थे। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए। घायल अभिषेक ने बताया था कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुलदीप बाइक से खेत में घास लेने जा रहा था। इसी दौरान थार गाड़ी में आए बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। चोट लगने के बाद कुलदीप का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया और वहां से उसे कैथल नागरिक अस्पताल भेजा गया। अभिषेक भी उसके साथ अस्पताल पहुंचा था। दोनों इमरजेंसी में पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 12 बजे हमलावर उनका पीछा करते हुए अस्पताल पहुंच गए और चाकुओं से हमला कर दिया।