फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hanpreet secured the first position in the state-level athletics competition.

Kaithal News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हनप्रीत ने हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 19 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hanpreet secured the first position in the state-level athletics competition.
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा हनप्रीत। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद की 11वीं कक्षा की छात्रा हनप्रीत ने राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। शानदार प्रदर्शन के दम पर हनप्रीत ने राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है।
स्कूल के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता व हनप्रीत के कोच सोहन पाल ने बताया कि 18 से 20 अगस्त तक भिवानी के भीम स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की छात्राओं की राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हनप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर की स्कूली प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजय कुमार ने खिलाड़ी हनप्रीत और उसके कोच सोहन पाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन छात्रा के राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए क्वालीफाई करने पर खिलाड़ी और उसके कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed