सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against Sahil for sheltering Chandigarh murder shooters

Kaithal News: चंडीगढ़ हत्याकांड के शूटरों को पनाह देने पर साहिल पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case against Sahil for sheltering Chandigarh murder shooters
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कलायत (कैथल)। उपमंडल के गांव चौशाला में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (मोहाली) और एसटीएफ करनाल की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए शूटर राजन उर्फ पीयूष और प्रीतम शाह के साथ उन्हें आश्रय देने वाले साहिल के खिलाफ कलायत पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामला एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लक्की पटियाल बंबीहा गैंग के मुख्य शूटर हैं। इन्होंने 18 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में चरणप्रीत उर्फ चिन्नी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार होकर चौशाला गांव में साहिल के घर शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि राजन उर्फ पीयूष ने जुलाई 2025 में यादवेंद्र सिंह की हत्या भी की थी और इसके बाद विदेश भाग गया था। हाल ही में वह मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ और लगातार ठिकाने बदल रहा था।

पुख्ता सूचना के आधार पर वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे संयुक्त पुलिस टीम ने गांव चौशाला में चांद वाले तालाब के पास साहिल के घर पर दबिश दी। रेड के दौरान तीन युवक भागने लगे, जिनमें से एक को मौके पर काबू कर लिया गया, जिसने अपना नाम साहिल बताया।

दो अन्य आरोपी पिस्तौल लेकर घर के अंदर बैठक में छिप गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए दोनों के पैरों में गोली मारकर काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी शूटरों को पनाह देने वाला साहिल उनके साथ अन्य वारदातों में भी शामिल था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed