सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children should be breastfed from birth till 6 months: Suman

जन्म से लेकर 6 महीने तक बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए : सुमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Children should be breastfed from birth till 6 months: Suman
25 ढांड 01 बच्चे का टीकाकरण करते हुए एएनएम सुमन।
विज्ञापन
ढांड। सरकारी स्कूल चंदलाना में आंगनबाड़ी केंद्र में जच्चा बच्चा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एएनएम सुमन ने बताया कि 0 से 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच उपरांत टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान कुछ संक्रमण मां और गर्भस्थ भ्रूण दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए मूत्र मार्ग संक्रमण, यीस्ट संक्रमण, जीवाणु संक्रमण और क्लैमाइडिया और सिफलिस जैसे यौन संचारित संक्रमण, इनसे बचने के लिए समय पर जांच करवा कर उसका इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर ने कहा कि जन्म से लेकर 6 महीने तक बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए। यह बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि 6 महीने के बाद शिशु के लिए स्तनपान के साथ-साथ पौष्टिक ठोस आहार शुरू करना आवश्यक है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed