सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl students win silver and bronze medals in National Cycling League

Kaithal News: छात्राओं ने राष्ट्रीय साइक्लिंग लीग में जीते रजत और कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Girl students win silver and bronze medals in National Cycling League
शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साथ स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में आयोजित अश्मिता महिला साइक्लिंग लीग (नॉर्थ जोन) में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में रविना बी.ए. द्वितीय वर्ष ने रजत पदक और 2100 रुपये, जबकि तमन्ना बीसीए प्रथम वर्ष ने कांस्य पदक और 1100 रुपये नकद पुरस्कार जीते। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग, प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया और प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता ने महाविद्यालय की खेल गतिविधियों और छात्राओं के सर्वांगीण विकास में प्रतिबद्धता को दर्शाया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed