{"_id":"6a7a3d501c06406000029610","slug":"college-admissions-without-late-fees-available-until-the-16th-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153537-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 16 तक बिना विलंब शुल्क के ले सकेंगे कॉलेजों में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 16 तक बिना विलंब शुल्क के ले सकेंगे कॉलेजों में दाखिला
Tue, 11 Aug 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में दाखिलों के लिए लगी भीड़। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले भर के कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिले करने की प्रक्रिया चल रही है। जो विद्यार्थी पहले आवेदन से चूक गए थे, उनके लिए पोर्टल भी 9 अगस्त से खोल दिया गया है। विद्यार्थी नए सिरे से आवेदन के साथ ही आवेदन में गलतियों में सुधार भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं 10 से 16 अगस्त तक विद्यार्थी बिना किसी विलंब शुल्क के कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिला ले सकते हैं।
शहर के अन्य कॉलेजों के साथ ही आरकेएसडी कॉलेज में भी स्नातक प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर दाखिले हेतु ओपन फिजिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से जारी संशोधित प्रवेश समय-सारणी के अनुसार 16 अगस्त के बाद भी सीटें खाली रहने की स्थिति में 17 से 23 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क और प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपये शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। यानी विद्यार्थियों के पास 23 अगस्त तक कॉलेजों में दाखिला लेने का विकल्प खुला रहेगा।
कॉलेजों में अब भी सीटें खाली
दो मेधा सूची जारी होने और फिजिकल काउंसलिंग के बाद भी कॉलेजों में सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति राजकीय कॉलेज कैथल की है जहां अब तक 50 प्रतिशत सीटें भी नहीं भरी जा सकी है। कईं पाठ्यक्रमों में तो ये आंकड़ा 10 तक भी नहीं पहुंच सका है। हालात यही रहे तो आने वाले वर्षों में कॉलेजों में नए कोर्स आने की जगह कोर्सेज बंद हो सकते हैं। सेल्फ फाइनेंस में जाट कॉलेज में भी दाखिलों की स्थिति बहुत खराब है। हालांकि सहायता प्राप्त कॉलेज आरकेएसडी और आइजी कॉलेज में भी दाखिले हुए हैं, लेकिन यहां भी सीटें खाली हैं। संवाद
विज्ञापन
वर्जन...
जो विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं वे तुरंत कॉलेज पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं और 16 अगस्त तक किसी भी तरह शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा जो विद्यार्थी आवेदन से चूक गए थे उनके लिए दाखिले का पोर्टल दोबारा खुल गया है। वे नए सिरे से आवेदन कर फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिला ले सकते हैं। निदेशालय के निर्देशानुसार ही मेधा सूची तैयार करते हुए फिजिकल काउंसलिंग के जरिए सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं। -डॉ. गगन मित्तल, प्राचार्य, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल।