{"_id":"6a7a4072a4b1f6bfe30c49e7","slug":"no-access-path-to-the-field-obtained-despite-the-court-order-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153531-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: न्यायालय के आदेश के बावजूद नहीं मिला खेत तक रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: न्यायालय के आदेश के बावजूद नहीं मिला खेत तक रास्ता
Tue, 11 Aug 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी सुशील कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। गांव कुतबपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें खेत तक रास्ता उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इसे लेकर एडीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं, शमशेर सिंह ने विश्वकर्मा चौक से चीका बाईपास नाका तक सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों द्वारा रेत व बजरी के ढेर लगाने तथा ट्रकों के आवागमन में परेशानी की शिकायत दी। एडीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान शिविर में अतिक्रमण, अवैध कब्जा, पुलिस प्रशासन, पेंशन, राजस्व एवं भूमि से संबंधित कई शिकायतें पहुंची। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी सुशील प्रकाश, एमिनेंट पर्सन शक्ति सौदा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी आईं शिकायतें
- गांव क्योड़क निवासी जतिन गांव में स्थित जमीन पर अवैध कब्जा करने संबंधित शिकायत दी। मामलों में एडीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
- जनकपुरी बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने दीवार विवाद से जुड़े मामले में समझौते की राशि नहीं मिलने, जान से मारने की धमकी तथा पुलिस जांच में देरी की शिकायत रखी। एडीसी ने सभी शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
-- -- -- -- -- -
वर्जन
समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। इसलिए शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुशील कुमार, एडीसी, कैथल