{"_id":"6a7a3ff21c1b8156a60fa0b7","slug":"water-coolers-and-ro-systems-will-be-installed-in-public-places-across-100-villages-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153547-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 100 गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे वाटर कूलर और आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 100 गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे वाटर कूलर और आरओ
Tue, 11 Aug 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद हाल में रखे खरीदे गए वाटर कूलर। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब सार्वजनिक स्थानों पर ठंडा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला परिषद की ओर से 100 ग्राम पंचायतों के लिए 100 वाटर कूलर खरीदे गए हैं। इनकी खरीद पर करीब 40 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई है। वहीं, अब इन वाटर कूलर पर लगाने के लिए 100 आरओ भी खरीदे जाएंगे। इनकी खरीद के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
वाटर कूलर की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की गई है। खरीदे गए वाटर कूलरों की क्षमता करीब 120 लीटर कूलिंग की है। अब 100 आरओ की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और जल्द ही इन्हें भी खरीद लिया जाएगा। दावा है कि एक महीने के अंदर इन्हें गांवों में इंस्टॉल करवा दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा इन्हें इंस्टॉल जरूर करवाया जाएगा, लेकिन इनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की ही होगी।
ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। पहले हैंडपंप यानि नलके लगे होते थे, लेकिन समय के साथ ये नलके खराब हो चुके हैं या इनमें पानी सूख चुका है। हालांकि अब भी मंदिरों या गुरुद्वारों में पानी की व्यवस्था है, लेकिन ये ग्रामीणों ने अपनी तरफ से की गई है। अब प्रशासन के द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्र में वाटर कूलर व आरओ लगाने से ग्रामीणों व राहगीरों को ठंडा व शुद्ध पानी मिल पाएगा। हालांकि इनका स्थान ग्राम पंचायत के द्वारा ही तय की जाएगी।
विज्ञापन
ये वाटर कूलर व आरओ किन गांवों में लगेंगे इसकी लिस्ट अभी जिला परिषद कार्यालय में नहीं आई है। लिस्ट जिला परिषद के चेयरमैन कार्यालय के द्वारा उपलब्ध करवाई जानी है। लिस्ट मिलने और आरओ की खरीद के बाद इन्हें संबंधित गांव में लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-- -- -- --
वर्जन...
वाटर कूलर की खरीद की जा चुकी है और जल्द ही आरओ की खरीद प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर इन गांवों में इंस्टॉल कर दिया जाएगा। ये जिले के 100 गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों और राहगीरों को ठंडा व शुद्ध पानी पीने के लिए मिल सके।
सुरेश राविश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, कैथल।