फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Job fair at Pinjupura ITI on the 13th.

Kaithal News: पिंजुपुरा आईटीआई में रोजगार मेला 13 को

Tue, 11 Aug 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Job fair at Pinjupura ITI on the 13th.
कलायत। कलायत में नेशनल हाई-वे पर गांव पिंजुपुरा में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) 13 अगस्त को युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान परिसर में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मानेसर (गुरुग्राम) की तरफ से अप्रेंटिसशिप के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी आईटीआई प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप में आईटीआई पास योग्य युवाओं को कंपनी में अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया जाएगा। इस अभियान में केवल पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वर्ष 2024, 2025 और 2026 में आईटीआई उत्तीर्ण करने वाले युवा इसके लिए पात्र होंगे। चयन के लिए फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, पेंटर जनरल व मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड के अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा और शिक्षा एवं आईटीआई से संबंधित सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर उम्मीदवार का 100 प्रतिशत प्रोफाइल पंजीकरण पूरा होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में ज्वाइनिंग के समय पुलिस सत्यापन रिपोर्ट और रक्त समूह की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी। इसलिए इच्छुक युवाओं को सलाह दी गई है कि वे पुलिस सत्यापन के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed