सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complete development projects on time: Secretary

विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करें : सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complete development projects on time: Secretary
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं जिला प्रशासनिक सचिव डॉ. साकेत कुमार ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।
डॉ. साकेत कुमार ने 25 करोड़ से अधिक के लंबित प्रोजेक्ट्स जैसे राजौंद में एसटीपी, कैथल शहर में
निर्माणाधीन सिटी स्क्वायर, राजौंद राजकीय कॉलेज, संस्कृत विश्वविद्यालय भवन, मेडिकल कॉलेज, चीका बाईपास, चक्कू लदाना में बन रहे राजकीय कॉलेज और धनौरी लिंक चैनल की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चक्कू लदाना कॉलेज और चीका बाईपास प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट देने के भी आदेश दिए। साथ ही नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियानों को तेज करने पर जोर दिया। बैठक में डीसी अपराजिता, एसपी मनप्रीत सिंह, जिला परिषद के
सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा और शुगर मिल एमडी कृष्ण
मौजूद रहे।
सख्त निर्देश और समयबद्ध कार्यान्वयन : डॉ. साकेत कुमार ने अधिकारियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान शिविर, सेवा अधिकार अधिनियम, सीवरेज, पानी जैसी सेवाओं के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में चल रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया।
डीसी अपराजिता ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविर और सेवा अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और हरियाणा में जिला कैथल इस मामले में प्रथम स्थान पर है। समय-समय पर बैठकों के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed