सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Spa center operator's associate arrested

Kaithal News: स्पा सेंटर के संचालक का सहयोगी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Spa center operator's associate arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए संचालक के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत निवासी हिसार के रूप में हुई है, जो स्पा सेंटर संचालक को युवतियों की सप्लाई करता था।

पुलिस की जांच में इस मामले में सफीदों (जींद) निवासी रवि कुमार की संलिप्तता भी सामने आई है। थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के एसएचओ रामनिवास ने बताया कि दुर्गा शक्ति टीम की एएसआई श्वेता को सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास ‘हनी बी स्पा एंड हेल्थ केयर सेंटर’ के नाम से संचालित स्पा सेंटर में युवतियों को बुलाकर ग्राहकों के साथ अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। मौके से सात महिलाएं और दो पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें होटल संचालक रवि कुमार और भरत कुमार ने फोन कर देह व्यापार के लिए बुलाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed