फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC releases special newsletter under the 'Pyari Beti' campaign.

Kaithal News: प्यारी बेटी मुहिम के तहत विशेष न्यूज लेटर का डीसी ने किया विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
DC releases special newsletter under the 'Pyari Beti' campaign.
गांव की माडल बेटियों के साथ न्यूज लेटर का विमोचन करती डीसी। प्रवक्ता
कैथल। जिले में लिंगानुपात में सुधार लाने, बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डीसी अपराजिता की ओर से शुरू की गई अभिनव पहल प्यारी बेटी के तहत विशेष न्यूज लेटर प्रकाशित किया गया है। इसका विमोचन डीसी अपराजिता ने मंगलवार को किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर प्रतिभाशाली बेटियों को पहचान देकर उन्हें गांव की रोल मॉडल बनाया है, ताकि अन्य बेटियां भी उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि इस विशेष न्यूज लेटर में जिले के 10 सर्वाधिक और 10 सबसे कम बाल लिंगानुपात वाले कुल 20 गांवों की बेटियों को स्थान दिया गया है। इन बेटियों ने अपने लेख, उपलब्धियां, अनुभव और अपनी रचनात्मक विचार साझा किए हैं। किसी ने शिक्षा और खेलों में अपनी सफलता की कहानी लिखी है, किसी ने पेंटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई है तो किसी ने पहलवानी पर कविता लिखकर अपनी सोच और हुनर को प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ. रेणु चावाला, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी और सपना मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डीसी अपराजिता ने कहा कि प्रकाशित न्यूज लेटर को मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और विभिन्न स्तरों के अधिकारियों तक भी भेजा जाएगा, ताकि जिले की बेटियों की उपलब्धियां व्यापक स्तर पर पहुंच सकें। ये बेटियां अपने गांव की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी और समाज में बेटियों के सम्मान का संदेश देंगी। डीसी अपराजिता ने उपस्थित सरपंचों, अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करें। बेटियों को शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। डीसी ने सभी बेटियों को न्यूज लेटर वितरित करवाया। इसमें अपने लेख देखकर बेटियों के चेहरे खिल उठे। सिविल सर्जन डाॅ. रेणु चावला ने बताया कि जिले का पिछला मासिक बाल लिंगानुपात 903 दर्ज किया गया था और उम्मीद है कि जुलाई माह के आंकडों में इसमें और सुधार देखने को मिलेगा।

गांव की माडल बेटियों के साथ न्यूज लेटर का विमोचन करती डीसी। प्रवक्ता

गांव की माडल बेटियों के साथ न्यूज लेटर का विमोचन करती डीसी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed