फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal Health Department receives three Advanced Life Support ambulances.

Kaithal News: कैथल स्वास्थ्य विभाग को मिलीं तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kaithal Health Department receives three Advanced Life Support ambulances.
जिला नागरिक अस्पताल में खड़ी तीन नई एएलएस एंबुलेंस। संवाद
कैथल। जिले के स्वास्थ्य विभाग को पहली बार तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट यानी एएलएस एंबुलेंस मिली हैं। ये एंबुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं।
विज्ञापन

अब गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में भी लगातार उपचार मिलता रहेगा जिससे उनकी जान बचाने की संभावना बढ़ जाएगी। नई एएलएस एंबुलेंस में वेंटिलेटर, मल्टी पैरामीटर मॉनीटर, सीरिंज इन्फ्यूजन पंप, नेब्युलाइजर, सक्शन मशीन, ऑक्सीजन डिलीवरी सिस्टम, सीपीआर सिस्टम और तीन प्रकार के स्ट्रेचर उपलब्ध हैं।
प्रत्येक एंबुलेंस में प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन यानी ईएमटी भी तैनात रहेगा, जो मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक उपचार देगा। अब तक जिले के पास एक भी वास्तविक एएलएस एंबुलेंस नहीं थी। विभाग ने एक बेसिक लाइफ सपोर्ट यानी बीएलएस एंबुलेंस को मोडिफाई कर एएलएस के रूप में उपयोग किया था लेकिन उसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।
विज्ञापन

आठ बीएलएस एंबुलेंस जर्जर होने की स्थिति में : एंबुलेंस मिलने से विभाग के बेड़े को मजबूती मिली है लेकिन आठ बीएलएस एंबुलेंस अपनी निर्धारित समय और किलोमीटर सीमा पूरी कर चुकी हैं। नियमानुसार इन्हें जर्जर घोषित किया जाना चाहिए लेकिन संचालन किया जा रहा है। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में खड़ी तीन नई एएलएस एंबुलेंस। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में खड़ी तीन नई एएलएस एंबुलेंस। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में खड़ी तीन नई एएलएस एंबुलेंस। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में खड़ी तीन नई एएलएस एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed