{"_id":"6a68f73c2f30b74192001580","slug":"pai-pilni-road-incomplete-residents-facing-difficulties-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152948-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई-पिलनी सड़क अधूरी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई-पिलनी सड़क अधूरी, लोग परेशान
विज्ञापन
गांव पाई से पिलनी को जानी वाली सड़क पर अधूरा पड़ा निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : मोमिन नगर की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ विरोध जताते युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्त्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाई। गांव पाई से पिलनी जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने से राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को चौड़ा कर नए सिरे से बनाने के लिए काफी समय पहले उखाड़ दिया गया था लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा। इससे सड़क पर आवागमन कठिन हो गया है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क पहले काफी जर्जर हो चुकी थी। लोगों की मांग पर इसे 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट चौड़ा करने और नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया गया था। निर्माण कार्य शुरू होने पर सड़क को उखाड़ दिया गया लेकिन लंबे समय से कार्य बंद पड़ा है। एडवोकेट नरेश ढुल, संजय ढुल, महावीर, दिलबाग, करेशन, रामकुमार और जयपाल ने बताया कि सड़क चौड़ी करने के लिए जेसीबी से किनारों की खुदाई भी की गई थी। खुदाई के बाद बने गहरे गड्ढों को अब तक नहीं भरा गया है। विशेषकर रात के समय ये गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क और खुले गड्ढों के कारण रोजाना लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू कराया जाए और सड़क किनारे बने गड्ढों को भी भरवाया जाए।

गांव पाई से पिलनी को जानी वाली सड़क पर अधूरा पड़ा निर्माण कार्य। संवाद- फोटो : मोमिन नगर की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ विरोध जताते युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्त्रोत: स्वयं
विज्ञापन