फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The road behind the shops at the expanded grain market has turned into a jungle.

Kaithal News: विस्तार अनाज मंडी दुकानों के पीछे की सड़क बनी जंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The road behind the shops at the expanded grain market has turned into a jungle.
28 ढांड 01 विस्तार अनाज मंडी की दुकानों के पीछे सड़क पर उगी कांग्रेसी घास, भांग एवं अन्य जंगली
ढांड। विस्तार अनाज मंडी ढांड में दुकानों के पीछे बनी सड़क पर कांग्रेसी घास, भांग सहित अन्य प्रकार की झाड़ियां तेजी से फैल गई हैं। स्थिति यह है कि पूरी सड़क जंगल का रूप धारण कर चुकी है। इससे मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। आढ़ती दलेल सिंह, सतीश कुमार, राजपाल, कर्मबीर, डिंपी, बलवान सिंह, ईश्वर शर्मा, रवि शर्मा और बलबीर शर्मा ने बताया कि दुकानों के पीछे वाली सड़क पर कांग्रेसी घास और अन्य जंगली पौधे बड़ी संख्या में उग आए हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में इन पौधों, विशेषकर कांग्रेसी घास और भांग के बड़े-बड़े पौधों से तेज दुर्गंध आती है जिससे दुकानों में बैठना और व्यापार करना मुश्किल हो जाता है। आढ़तियों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सड़क पूरी तरह जंगल जैसी दिखाई देने लगी है। घनी घास में सांप, बिच्छू सहित कई प्रकार के जहरीले जीवों ने डेरा जमा रखा है, जो कभी भी दुकानों में घुस आते हैं। इससे हर समय किसी अप्रिय घटना का डर बना रहता है और आढ़ती भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। आढ़तियों ने बताया कि वे कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक सफाई नहीं करवाई गई। उन्होंने मांग की कि मंडी परिसर और दुकानों के पीछे की सड़क की जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और किसी दुर्घटना से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो।
विज्ञापन

ढांड मार्केट कमेटी के सचिव लव गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि विस्तार अनाज मंडी की दुकानों के पीछे वाली सड़क की जल्द ही सफाई करवाई जाएगी। सफाई कार्य पूरा होने के बाद आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

28 ढांड 01 विस्तार अनाज मंडी की दुकानों के पीछे सड़क पर उगी कांग्रेसी घास, भांग एवं अन्य जंगली

28 ढांड 01 विस्तार अनाज मंडी की दुकानों के पीछे सड़क पर उगी कांग्रेसी घास, भांग एवं अन्य जंगली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed