{"_id":"6a73943680c8ecf8c3084fd3","slug":"demand-to-reopen-the-mis-portal-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153329-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एमआईएस पोर्टल दोबारा खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एमआईएस पोर्टल दोबारा खोलने की मांग
Thu, 06 Aug 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
एडीसी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते निजी स्कूल एसोसिएशन प्रधान कुलदीप बिढाण व सदस्य। (विज्ञप्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। पिछले काफी समय से बंद पड़े एमआईएस पोर्टल को लेकर कैथल के निजी स्कूल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान कुलदीप बिढान के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुशील मलिक कैथल से मुलाकात की। एसोसिएशन चेयरमैन कुलदीप पूनिया, जोगिंदर ढुल, सतबीर सहारण, डा. मनोज शर्मा, महेंद्र सिंह सहित अन्यों ने अतिरिक्त उपायुक्त कैथल के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपकर पुरजोर मांग रखी।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के करीब 1,107 स्कूलों का एमआईएस पोर्टल पिछले काफी समय से तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से पूरी तरह बंद पड़ा है। चयनित विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई 2026 तक होना अनिवार्य था। पोर्टल बंद होने के कारण खिलाड़ी छात्रों का डाटा अपलोड नहीं हो सका। चयनित खिलाड़ियों को ऑफलाइन दस्तावेजों के आधार पर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने की अनुमति दी जाए। एमआईएस पोर्टल को विशेष तौर पर खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए दोबारा खोलें।