सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development work worth Rs 1.35 crore started in Kalayat

Kaithal News: कलायत में 1.35 करोड़ के विकास कार्य शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 1.35 crore started in Kalayat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कलायत। वार्ड नंबर एक में करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से दो अहम विकास कार्य जल्द शुरू होने जा रहे हैं। नगर पालिका के माध्यम से लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से श्री रैदास तख्त के आंगन में संत शिरोमणि गुरु रविदास सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रारूप तैयार कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

खास बात यह है कि इस भवन में सौर ऊर्जा यूनिट का प्रावधान होगा, जिससे न केवल भवन को बिजली मिलेगी, बल्कि आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी रोशनी उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भारत रत्न डॉ. भीमराव अांबेडकर के नाम से बने पुस्तकालय के सौंदर्यीकरण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के लिए संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है और जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।

इन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन अंकित राणा और वार्ड पार्षद कुमारी रेणू धानियां ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता के अनुरूप पूरे किए जाएं। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वहाब खान, सुपरवाइजर अमित राणा सहित अन्य कर्मचारी व पार्षद मौजूद रहे।

आभार जताया, विकास कार्यों को बताया महत्वपूर्ण

श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी के प्रधान डॉ. प्रीतम कौलेखां और अन्य सदस्यों ने प्रदेश सरकार व नगर पालिका प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी।

नगर पालिका चेयरमैन अंकित राणा और पार्षद रेणू धानियां ने बताया कि वार्ड में व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। जर्जर गलियों को भी जल्द पक्का और सुन्दर बनाया जाएगा।

बलवंती में तीन विकास कार्यों का उद्घाटन

कैथल। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शुक्रवार को गांव बलवंती में जनसुविधाओं से जुड़े तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें रघुबीर सीड़ा के मकान से महावीर श्योराण के मकान तक बनाई गई पेवर ब्लॉक गली, नवनिर्मित प्रजापति चौपाल की चहारदीवारी और रविदासिया चौपाल की चहारदीवारी शामिल हैं।

इन कार्यों से गांव में आवागमन सुगम होने के साथ सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। ग्रामीणों को लंबे समय से इन सुविधाओं का इंतजार था।

इस मौके पर विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद कैथल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बनाए रखी जाएगी। कार्यक्रम में सरपंच मंजीत, अनिल गुर्जर, महावीर श्योराण, टेका राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed