सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dunderheri's player Shruti made her mark

Kaithal News: दुंदरहेड़ी की खिलाड़ी श्रुति ने बनाई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dunderheri's player Shruti made her mark
ट्रॉफी के साथ श्रुति
विज्ञापन
कैथल। दुंदरहेड़ी गांव की खिलाड़ी श्रुति कबड्डी के खेल में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रही हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रही हैं। श्रुति वर्तमान में आरकेएसडी कॉलेज से पीजी डिप्लोमा इन योग की पढ़ाई कर रही हैं।

उनके पिता अजमेर पेशे से नाई हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं। सीमित आय के बावजूद परिवार ने श्रुति को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। श्रुति पिछले छह वर्षों से कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं। वह प्रतिदिन सुबह करीब दो घंटे और शाम को तीन घंटे अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच बीरो नैन के मार्गदर्शन में उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। श्रुति ने सीनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इसके अलावा वह सीनियर और जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। स्कूल गेम्स कबड्डी प्रतियोगिता में श्रुति ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


श्रुति ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार प्रतियोगिताओं में भाग लेना मुश्किल हो जाता था। इस दौरान समाज के कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सरपंच सुखविंदर गोयत, दादा रामदेव यादव, अरविंदर धीमान, अरविंद गोलन और अंतरराष्ट्रीय कोच गुरमीत ने उनकी आर्थिक सहायता की जिससे वे अपने सपनों की ओर आगे बढ़ सके। इसके अतिरिक्त सांसद नवीन जिंदल से श्रुति को 35000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली थी। इस सहयोग की बदौलत वह 28 फरवरी 2026 को बेंगलुरु में आयोजित ट्रायल में भाग लेने पहुंच सकीं। उन्होंने कहा कि यदि यह मदद नहीं मिलती तो उनके लिए वहां तक पहुंचना बेहद कठिन था। श्रुति का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उनका कहना है कि वह लगातार मेहनत कर रही हैं और भविष्य में देश के लिए पदक जीतकर अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं।

ट्रॉफी के साथ श्रुति

ट्रॉफी के साथ श्रुति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed