सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly man dies after being hit by an unknown vehicle

Kaithal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by an unknown vehicle
विज्ञापन
कैथल। शहर के खनौरी रोड बाईपास स्थित रेलवे अंडरपास के पास सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति नगर निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे संजय ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह रात को घर से सैर के लिए निकले थे। अंडरपास के समीप पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को दी। परिजन घायल अवस्था में उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे संजय ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed