{"_id":"6a7393a9d224f855a10629b9","slug":"electricity-employees-staged-a-protest-against-agri-discom-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153328-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एग्री डिस्कॉम के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एग्री डिस्कॉम के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। हरियाणा सरकार की ओर से प्रस्तावित एग्री डिस्कॉम के गठन और गुरुग्राम और नूंह जिले में निजी कंपनियों को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिए जाने का कर्मचारियों ने विरोध किया। बुधवार को पूंडरी डिवीजन में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने यूनिट स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित फैसलों को वापस लेने की मांग की गई।
धरने की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह (एसएसए) ने की। उन्होंने कहा कि सरकार एग्री डिस्कॉम बनाने और गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनियों को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का निर्णय तुरंत वापस ले तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने घोषणा की कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेशभर में पूर्ण हड़ताल की जाएगी। मंच संचालन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अधीन आने वाली चारों यूनिटों के यूनिट सचिवों ने किया। प्रदर्शन में कार्यकारी अभियंता गोवर्धन लोचब, एसडीओ भारत भूषण काला, एसडीओ पूंडरी, पाई, ढांड व राजौंद सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी और इंजीनियर शामिल रहे।