{"_id":"69c6d6feb056a24bf701bdf5","slug":"farmers-should-not-face-any-problem-in-wheat-procurement-dr-saket-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147015-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में किसानों को न हो परेशानी : डॉ. साकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में किसानों को न हो परेशानी : डॉ. साकेत
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंडी में आढ़तियों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं कैथल के प्रशासनिक सचिव डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि रबी सीजन के दौरान गेहूं व अन्य फसलों की खरीद सुचारु रूप से की जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा निर्धारित नए प्रावधानों का मंडियों में पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
शुक्रवार को अनाज मंडी कैथल में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करने के बाद उन्होंने मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने गेहूं खरीद की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करते हुए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था और फसल उठान समय पर करने के निर्देश दिए, ताकि मंडी में जाम जैसी स्थिति न बने।
उन्होंने गेट पास प्रक्रिया के तहत किसानों की फोटो, बायोमीट्रिक सत्यापन और रिकॉर्ड में एंट्री तक की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की। साथ ही प्रिंटर, नमी मापने के यंत्र, बारदाना, कर्मचारियों की उपलब्धता, गोदामों में खाली स्थान और डिजिटल धर्मकांटों सहित सभी आवश्यक संसाधनों की जानकारी लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीसी अपराजिता भी मौजूद रहीं।
ॉ
मंडी में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि मंडियों में आवाजाही के दौरान किसानों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मंडी की सड़कों को दुरुस्त कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व आढ़तियों से बातचीत कर खरीद सीजन के दौरान सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पीने का पानी, बिजली, साफ-सफाई, लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था सुचारु रहे और किसानों की फसल निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही खरीदी जाए।आढ़तियों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने उनके समाधान का आश्वासन दिया। डीसी अपराजिता ने खरीद प्रक्रिया की तैयारियों की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।इस मौके पर डीएमईओ अभिनव वालिया, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल, विजेंद्र, रोहित और रमन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos