सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four smugglers arrested with poppy husk and illicit liquor.

Kaithal News: डोडा पोस्त व अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with poppy husk and illicit liquor.
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने डोडा पोस्त व अवैध शराब सहित आरोपी रत्ता खेड़ा लुकमान निवासी भोला सिंह, बुट्टा सिंह, अमरजीत सिंह और मदराहेड़ी जिला पटियाला निवासी गुरजैंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त, 4 लीटर अवैध शराब तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सोमवार शाम को नंदगढ़ से रत्ता खेड़ा लुकमान क्षेत्र में टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग पंजाब के गांव मरोड़ी से कच्ची शराब लाकर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव मरोड़ी से रत्ता खेड़ा लुकमान जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पंजाब की ओर से दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दीं। पुलिस को देखकर दोनों बाइक सवार भागने लगे, लेकिन टीम ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान एक बाइक से 2 लीटर अवैध शराब और 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जबकि दूसरी बाइक से 2 लीटर अवैध शराब और 1 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed