सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths on a motorcycle injured after being hit by a speeding car.

Kaithal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two youths on a motorcycle injured after being hit by a speeding car.
विज्ञापन
कैथल। बीरबांगड़ा गांव के पास सोमवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इस हादसे में रवि की टांग तीन जगह से टूट गई, जबकि दूसरे युवक संजीव की बाजू में फ्रैक्चर आया। गंभीर रूप से घायल रवि को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

बीरबांगड़ा गांव निवासी संजीव ने राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा के बेटे रवि के साथ बाइक पर राजौंद जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उनके परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद रवि को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। राजौंद थाना के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि घायल पक्ष की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed