सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Outrage expressed over remarks made against nurses; work halted for two hours.

Kaithal News: नर्सों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ जताया रोष, दो घंटे बंद रखा काम

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Outrage expressed over remarks made against nurses; work halted for two hours.
हड़ताल कर चेयरपर्सन रेणु भाटिया के ​खिलाफ नारेबाजी करते हुए नर्सिंग स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
कैथल। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया की कुरुक्षेत्र में नर्सों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ नर्सों में रोष बढ़ता जा रहा है। चेयरपर्सन के विरोध में नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कैथल जिले के मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने जिला नागरिक अस्पताल में दो घंटे काम बंद कर हड़ताल की और माफी की मांग की। शाम तक नर्सिंग स्टाफ चेयरपर्सन के इस्तीफे और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगा । वहीं एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर चेयरपर्सन पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं करने पर बुधवार को भी दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल जारी रखने और वीरवार से पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने धरना भी दिया।

जिला प्रधान सुमन गिल ने कहा कि चेयरपर्सन रेणु भाटिया की टिप्पणी अभद्र और निंदनीय है। ये टिप्पणी सिर्फ नर्सिंग स्टाफ नहीं, बल्कि महिलाओं का भी अपमान है। चेयरपर्सन झूठी शोहरत हासिल करने के चक्कर में किसी को भी बेईज्जत नहीं कर सकती हैं और महिलाओं को लेकर वे दोहरा रवैया नहीं रख सकती हैं। उनका नर्सों को ये कहना कि वे भी इसमें लिप्त थी बहुत अशोभनीय शब्द थे। नर्सें खुद रात को ड्यूटी करती हैं और हर तरह के डॉक्टर के साथ ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा कौन करेगा। चेयरपर्सन को ऐसी टिप्पणी करने की बजाय नर्सों के नेचर ऑफ ड्यूटी को समझना चाहिए था। खुद नर्स भी महिलाएं हैं और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करवानी चाहिए थी। इस मौके पर एसोसिएशन की उप प्रधान पिंकी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गुरकिरण, नीलम देवी, जगदीश ढुल, सरोज, फार्मासिस्ट अनिता, सीनियर लैब टैक्नीशियन गुलाब ग्योंग व संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
जारी रही इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण प्रभावित
पहले दिन दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं दिखा। अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी के साथ ही वार्ड में सामान्य रुप से स्वास्थ्य सेवाएं जारी रही। हड़ताल के बावजूद मरीजों को परेशानी न हो इसको देखते हुए नर्सिंग स्टाफ ने सभी वार्ड, इमरजेंसी और ओटी में अपनी सेवाएं दी। वहीं इंजेक्शन रुम में स्वास्थ्यकर्मी के नहीं होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुत्ते के काटने के मरीजों को समय दिए जाने के बावजूद सीट पर कर्मी नहीं मिलने से भटकना पड़ा।
विज्ञापन


बॉक्स
आज से और बढ़ेगी परेशानी
नर्सिंग एसोसिएशन ने हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया है। ऐसे में मरीजों की परेशानी कम होने की बजाय और बढ़ने वाली है। एसोसिएशन नहीं मानी तो वीरवार से पूर्ण हड़ताल से पूरी स्वास्थ्य सुविधाएं ठप पड़ सकती हैं, क्योंकि जिले में डॉक्टरों की पहले ही भारी कमी है और कई सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो नर्सों के सहारे ही चल रहे हैं। ऐसे में हड़ताल लंबी चली तो हालात और बिगड़ सकते हैं। संवाद

वर्जन

मंगलवार को स्वास्थ्य सुविधाएं सामान्य रही। आगे भी हड़ताल को देखते हुए पीएमओ और सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रमुखों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- डाॅ. रेणु चावला, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed