सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls up to 12th standard will get protein bars and milk for 75 days.

Kaithal News: 12वीं तक की छात्राओं को 75 -75 दिन मिलेगी प्रोटीन बार और दूध

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Girls up to 12th standard will get protein bars and milk for 75 days.
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग की तरफ से 12 तक की छात्राओं को स्कूल में दूध और चाकलेट दी जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन योजना के तहत 75 दिन दूध और इतने ही दिन प्रोटीन बार चाकलेट मिलेगी। जून में बच्चों की छुट्टियां होती हैं, इसलिए फिर यह जुलाई से शुरू होगी। पूरी योजना का शेड्यूल एक वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में पहले से ही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मिड डे मील के तहत मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब इसी कड़ी में बड़ी छात्राओं के लिए पोषण योजना शुरू की गई है, जिससे उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर में सुधार हो सके। छात्राओं को दिए जाने वाले दूध के छह फ्लेवर होंगे। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए हवादार स्टोर रूम अनिवार्य रूप से तैयार किया जाए। साथ ही शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है कि वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा
स्कूलों में छात्राओं के लिए मिल्क पाउडर बनाने के लिए एमडीएम के बर्तनों का प्रयोग करना है।पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। हाथ व बर्तन साबुन से धोंए व दस्ताने पहने। बचे हुए खुले पाउडर को साफ एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित स्थान पर रखें। बीईओ से लेकर डीईओ स्तर तक निगरानी की जाएगी। जारी निर्देशों के अनुसार जब स्कूलों में यह सामान आएगा, इसको नियमानुसार एक्सपायरी होने से पहले छात्राओं में वितरित करना होगा।
------------

वर्जन
जिले के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के विकास के लिए निदेशालय के निर्देशानुसार दूध पाउडर व प्रोटीन बार दी जाएगी। इसके लिए पूरे साल का शैडयूल जारी किया गया है। इसके पालन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
सुभाष कुमार, जिला शिक्षा अधिकार कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed