{"_id":"69e6c66e5d8070c97608aacc","slug":"encroachment-removed-from-two-illegal-colonies-in-fatehpur-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148203-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फतेहपुर में दो अवैध कॉलोनियांे से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फतेहपुर में दो अवैध कॉलोनियांे से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
अवैध कालोनी में कार्रवाई करती जेसीबी।
विज्ञापन
कैथल। डीटीपी विभाग ने जिले के पूंडरी अर्बन एरिया में फतेहपुर राजस्व क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 10 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों से अतिक्रमण हटा दिए। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से कॉलोनियों में बनाई गई कच्ची सड़कों और डीपीसी को प्रारंभिक चरण में ही तोड़ दिया गया।
इस दौरान जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार स्वयं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डीटीपी प्रवीन कुमार ने बताया कि तहसील पूंडरी क्षेत्र के पास बिना किसी विभागीय अनुमति के कॉलोनियां काटी जा रही थीं। विभाग द्वारा एचडीआर एक्ट 1975 के तहत नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भू-मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों ने निर्माण कार्य जारी रखा।
इसके बाद जिला डीसी की अनुमति से यह कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग ने संबंधित भू-मालिकों और डीलरों के खिलाफ पुलिस स्टेशन इंफोर्समेंट, कैथल में मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत भेज दी है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्लॉट की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। अवैध कॉलोनियों में निवेश करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
साथ ही, कालोनाइजरों एवं प्रॉपर्टी डीलरों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे केवल सरकारी नियमों के तहत लाइसेंस प्राप्त कर ही कॉलोनियां विकसित करें। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X