{"_id":"6a7394a5756356dc580025cc","slug":"harshita-secured-the-first-place-in-the-under-14-high-jump-category-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153344-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाई जंप अंडर-14 वर्ग में हर्षिता ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाई जंप अंडर-14 वर्ग में हर्षिता ने हासिल किया पहला स्थान
Thu, 06 Aug 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी स्कूल स्थित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हुए छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट-2026 का शुभारंभ हुआ। समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत स्वागत नृत्य से की। पहले दिन 100, 400, 600 और 800 मीटर दौड़, 4×400 मीटर रिले, हाई जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। हाई जंप अंडर-14 वर्ग में हर्षिता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अश्वनी शोरेवाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शॉटपुट अंडर-17 वर्ग में तनवी प्रथम और नवजोत द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, डिस्कस थ्रो अंडर-19 वर्ग में सुखनोर कौर ने पहला और निधि ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, टीम प्रबंधकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ उद्घाटन समारोह का समापन हुआ और प्रतियोगिताएं विधिवत शुरू हो गईं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने सभी अतिथियों, सीबीएसई प्रेक्षकों, टीम प्रबंधकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सतीश बंसल, अनिल शोरेवाला, साकेत मंगल, शाम बंसल, महेश मंगल, पंकज बंसल, अशोक मंगल, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।