सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions to increase enrollment and increase communication with parents

Kaithal News: नामांकन बढ़ाने और अभिभावकों से संवाद बढ़ाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Instructions to increase enrollment and increase communication with parents
निरिक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल स्टाफ  सदस्य
विज्ञापन
राजौंद।
Trending Videos

खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सोंगल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में चल रहे शिक्षण कार्य, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन) गतिविधियां, टीएलएम किट का उपयोग और स्मार्ट डिजिटल बोर्ड के माध्यम से अध्यापन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के प्रयास की सराहना की और शिक्षण पद्धति को प्रभावी बताया।
विद्यालय परिसर में स्थापित जल शोधक वाटर प्यूरीफायर प्रणाली का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था की प्रशंसा की, साथ ही नामांकन बढ़ाने और अभिभावकों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षक रामेश्वर दास ने बताया कि विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने मुकुट नाथ, पीर बाबा शेरनाथ और बाबा मौज नाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ को अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed