सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The devices will prove beneficial for the elderly, use them wisely: DC

बुजुर्गों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे उपकरण, अच्छे से करें उपयोग : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The devices will prove beneficial for the elderly, use them wisely: DC
बुजुर्गों को उपकरण भेंट करते हुए और साथ में डीसी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन, रेडक्रॉस तथा एल्मिको की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के सहायतार्थ भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली की ओर से विभिन्न उपकरणों का वितरण किया गया। डीसी अपराजिता मंगलवार को करनाल रोड स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के जिला इकाई कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। डीसी अपराजिता ने कहा कि जिले में गत तीन नवंबर से सात नवंबर तक शिविरों का आयोजन किया गया था, जिसमें 236 लाभार्थियों को चयनित किया गया था। इन लाभार्थियों को 1363 सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनकी राशि लगभग 22 लाख तीन हजार 393 रुपये है।
इन उपकरणों में 29 व्हील चेयर, 420 कोहनी कोहनी वैसाखी, 72 चलने की छड़ी, 33 कुर्सी के साथ चलने की छड़ी, 15 फोल्डिंग वाकर, 112 एलएस बैल्ट, 66 स्पाइनल सपोर्ट, 103 सिलीकन कुशन, 274 श्रवण यंत्र एवं अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल, सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, एल्मिको से डॉ. अशोक साहु, निधि मोहन, सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन से रविंद्र धीमान, राजकुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी निरंतर जन कल्याण का कार्य निरंतर कर रही है। भारत सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय व्योश्री योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध करवाना है, ताकि वे दैनिक जीवन की गतिविधियों को सुगमता से कर सकें और आत्मनिर्भर और सम्मान जनक जीवन जी सके। बुजुर्गों को चलने-फिरने में कठिनाई, सुनने की समस्या, दृष्टि कमजोर होना आदि से गुजरना पड़ता है, ऐसे में यह योजना बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने डीसी अपराजिता का स्वागत किया तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाए गए उपकरणों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed