सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal player Mohit is shining in Judo

Kaithal News: जूडो में नाम चमका रहा कैथल का खिलाड़ी मोहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kaithal player Mohit is shining in Judo
मोहित
विज्ञापन
कैथल। जिले के जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कलायत निवासी मोहित ने जूडो और कुराश खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं। महज 18 वर्ष की आयु में मोहित ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर खेल जगत में पहचान बनाई है। मोहित ने वर्ष 2022 में खेल की शुरुआत की और बेहद कम समय में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गए। वह प्रतिदिन सुबह और शाम लगभग 6 घंटे अभ्यास करते हैं। उनका अभ्यास छोटू राम इंडोर स्टेडियम, अंबाला रोड पर जारी है, जहां कोच जोगेंद्र और संदीप के मार्गदर्शन में वह प्रशिक्षण ले रहे हैं।
Trending Videos

मोहित के पिता राजेश कुमार एक दुकानदार हैं और परिवार ने हमेशा उनका पूरा समर्थन किया है। मोहित का कहना है कि उनके माता-पिता और कोच के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज दो समय अभ्यास करते हैं और जीत-हार से ज्यादा अनुशासन को महत्व देते हैं। मोहित का लक्ष्य आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करना है और वह इसके लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित की उपलब्धियां
U-19 स्कूल गेम्स जूडो (2025-26) – राष्ट्रीय स्वर्ण पदक
जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप (2025-26) – स्वर्ण पदक
सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप (2025-26) – रजत पदक
U-19 स्कूल गेम्स जूडो (2024-25) – कांस्य पदक
जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप (2024-25) – कांस्य पदक
कैडेट नेशनल कुराश चैंपियनशिप (2023-24) – स्वर्ण पदक
जूनियर हरियाणा स्टेट जूडो – कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed