सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State's grain markets are full, farmers' pockets are empty: Surjewala

प्रदेश की अनाज मंडियां फुल, किसान की जेब खाली है : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
State's grain markets are full, farmers' pockets are empty: Surjewala
शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी में जायजा लेते रणदीप सिंह सुरजेवाला व अन्य। स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बुधवार को कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जिले सहित हरियाणा की मंडियों में भाजपा सरकार किसानों, खेत मजदूरों, आढ़तियों और मंडी मजदूरों के साथ लगातार अन्याय कर रही है।
Trending Videos

सुरजेवाला ने कहा कि भीषण गर्मी और खुले में तपते मजदूर-किसान...न खरीद, न उठान, न फसल का भुगतान...। मंडी में किसान, मजदूर और आढ़ती लाचार और बेजार है। नायब सैनी सरकार की बदनीयती का नतीजा है कि पूरे प्रदेश की अनाज मंडियां फुल हैं पर किसान की जेब खाली है। उन्होंने कहा कि लगभग 18 लाख मीट्रिक टन गेहूं अभी भी खरीद के इंतजार में खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जबकि 37.07 लाख मीट्रिक टन गेहूं उठान न होने से खरीद के बावजूद बिखरा पड़ा है। कैथल के हालात तो और भी बदतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल जिले की अनाज मंडियों में 21 अप्रैल, 2026 तक 6,15,192 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई, पर उठान केवल 2,61,088 मीट्रिक टन का ही हो पाया, यानी 62 प्रतिशत गेहूं का उठान ही नहीं हुआ। सुरजेवाला ने कहा कि नायब सैनी सरकार की फसल न खरीदने की मंशा तभी नजर आ गई थी, जब उन्होंने बायोमेट्रिक, सर्वर, ट्रैक्टर नंबर आदि अनिवार्य करने का तानाशाही फरमान सुनाया।
उन्होंने कहा कि बारदाना 2 महीने पहले खरीदना चाहिए था लेकिन खरीदा नहीं गया। पटसन (जूट) के मजबूत बैग क्यों नहीं खरीदे गए? एचडीपीई प्लास्टिक बैग खरीदे गए, जिनके माइक्रो ग्राम बढ़ाए नहीं गए। 1 अप्रैल 2026 से सरकारी खरीद शुरू है लेकिन 22 दिन बाद भी सरकार द्वारा खरीदे गए गेहूं का किसानों को पूरा भुगतान नहीं दिया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर, अतिरिक्त अनाज मंडी प्रधान रघुबीर मलिक, अश्विनी शोरेवाला, रामनिवास मित्तल, सोहन ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed