सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MGNREGA workers allege muster rolls have not been issued for a year and a half.

Kaithal News: मनरेगा मजदूरों का आरोप, डेढ़ साल से मस्टरोल जारी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers allege muster rolls have not been issued for a year and a half.
विज्ञापन
राजौंद। गांव रोहेड़ा में मनरेगा मेट और मजदूर यूनियन इकाई की एक अहम बैठक का आयोजन राजवीर मैहरा के घर पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता कमला देवी ने की। इसमें पवन कुमार, सोनू, गुड्डी देवी, राजो देवी, राजपति, कृष्णा, चंद्रो देवी, सरोज, ओमी देवी, कमला, संतोष और नीलम सहित कई मजदूरों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि गांव में हजारों मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं लेकिन पिछले करीब डेढ़ वर्ष से एक भी मस्टरोल जारी नहीं किया गया। अनेक बार आवेदन और शिकायतें देने के बाद हाल ही में तालाब खुदाई के लिए एक मस्टरोल जारी हुआ लेकिन मजदूरों के काम पर जाने के मात्र दो दिन बाद ही यह काम यह कहकर बंद कर दिया गया कि जीपीएस लोकेशन के कारण आधे मजदूरों की हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है जिससे भुगतान में दिक्कत आएगी। मजदूरों ने बताया कि काम बंद होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के लिए वे सरपंच के पास भी गए लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिससे मजदूरों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed