सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trees and plants are the foundation of our lives: MLA Jamba

पेड़-पौधे हमारे जीवन का है आधार : विधायक जांबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Trees and plants are the foundation of our lives: MLA Jamba
गांव जांबा में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते विधायक सतपाल जांबा व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है, वे हमें सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन, फल-फूल और छाया प्रदान करते हैं। विधायक सतपाल जांबा शनिवार को गांव जांबा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव जांबा ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसकी तर्ज पर हम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की थी। प्रदेशभर में इस अभियान को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।


विधायक ने कहा कि हमें पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। गांव जांबा में पार्क बनाया गया, अधिक पौधे लगाए गए और जिला में ही नहीं, पूरे प्रदेश में एक रोल मॉडल तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की ओर भी हमें ध्यान देना चाहिए। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि यदि हमें भविष्य को सुरक्षित करना है तो हमें प्राकृतिक खेती की ओर अपने कदम बढ़ाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समाज सेवी राजपाल को सम्मानित कर निजी कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल ने कहा कि किसान फसल अवशेषों में आग न लगाएं, क्योंकि इससे नजदीक खड़े पेड़ जल जाते हैं। इस मौके पर सरपंच लाभ सिंह, जिला वन अधिकारी भूपेंद्र सिंह राघव भी मौजूद रहे।

गांव जांबा में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते विधायक सतपाल जांबा व अन्य। प्रवक्ता

गांव जांबा में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते विधायक सतपाल जांबा व अन्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed