सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Muskan from a government school became the district topper with 98.4 percent marks.

Kaithal News: 98.4 प्रतिशत अंक लेकर सरकारी स्कूल की मुस्कान बनीं जिला टॉपर

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Muskan from a government school became the district topper with 98.4 percent marks.
मुस्कान - फोटो : संगीता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कैथल का कुल परिणाम 86.25 प्रतिशत रहा। शहर के जखौली अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने कला संकाय में 500 में से 492 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।

मुस्कान गांव चंदाना की निवासी हैं और उनके पिता पेशे से वकील हैं। उनकी माता गृहिणी हैं। मुस्कान की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उसने कहा कि नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कान की सफलता से स्कूल में जश्न का माहौल : जिला टॉपर बनने की खबर मिलते ही जखौली अड्डा स्थित पीएम श्री गर्ल स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने मुस्कान को मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल इंचार्ज मनीषा राणा ने कहा कि मुस्कान की उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

सरकारी स्कूलों की बढ़ी प्रतिष्ठा : मुस्कान की उपलब्धि ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान दी है। पीएम श्री स्कूल योजना के तहत मिल रही आधुनिक सुविधाओं और शिक्षकों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है।

10,340 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 1,240 की कंपार्टमेंट आई

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले भर से कुल 11,989 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 10,340 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं, 1,240 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 409 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे हैं। कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से पुनः परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी कुशल ने कहा कि यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है या जो इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। वे दोबारा प्रयास करें और सफलता प्राप्त करें।

मुस्कान

मुस्कान- फोटो : संगीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed