सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Open drains at Mata Gate pose a risk of accidents

Kaithal News: माता गेट पर खुले पड़े नाले, हादसों का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Open drains at Mata Gate pose a risk of accidents
रक्तदाता को बैज लगाते मुख्य एवं विशिष्ठ अतिथि   संवाद 
विज्ञापन
कैथल। शहर के माता गेट क्षेत्र में कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालों पर ढक्कन नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को हर समय हादसे का डर बना रहता है।
Trending Videos

खासकर रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में नाला दिखाई नहीं देता और किसी भी समय कोई व्यक्ति उसमें गिर सकता है। माता गेट शहर का एक व्यस्त इलाका है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पैदल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ गुजरते हैं। इसके बावजूद कई जगहों पर नाले खुले हुए हैं। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी भर जाने के कारण नाले का किनारा स्पष्ट दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बातचीत

स्थानीय निवासी डॉ़ रामेश्वर फौजी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द नालों पर मजबूत ढक्कन लगाए जाएं।

क्षेत्र के दुकानदार रमेश ने बताया कि दिनभर यहां काफी भीड़ रहती है और ग्राहक भी दुकानों तक आते-जाते रहते हैं। खुले नालों के कारण लोगों को काफी असुविधा होती है। कई बार लोग गलती से नाले के पास पैर रख देते हैं, जिससे गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

माता गेट निवासी वैभव ने कहा कि नगर परिषद को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नालों को ढकने का कार्य नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद

वर्जन
शहर के माता गेट क्षेत्र में नालों को सफाई के लिए खुलवाया गया था सोमवार को उन्हें बंद करवा दिया जाएगा। जिन नालों पर ढक्कन नहीं उन्हें लगवाया जाएगा।
- अभिषेक कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed