फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OT test for drinking water conducted in Batta village.

Kaithal News: गांव बात्ता में पेयजल का किया गया ओटी टेस्ट

Tue, 14 Jul 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Jul 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
OT test for drinking water conducted in Batta village.
कलायत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपमंडल के गांव बात्ता में ऑर्थो-टोलिडाइन टेस्ट किया गया जिसमें क्लोरीन पाजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया की ओटी एक रासायनिक परीक्षण है जिसका मुख्य उपयोग पीने के पानी में मौजूद अवशिष्ट क्लोरीन की मात्रा का पता लगाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की पानी को शुद्ध करने और बैक्टीरिया-मुक्त रखने के लिए उसमें क्लोरीन मिलाया जाता है। यह टेस्ट सुनिश्चित करता है कि क्लोरीन सुरक्षित स्तर (0.2 से 1.0 मिलीग्राम/लीटर) में मौजूद है या नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की जब ऑर्थो-टोलिडाइन नामक रसायन को पानी के नमूने में मिलाया जाता है तो यह क्लोरीन के साथ प्रतिक्रिया करके पानी का रंग पीला कर देता है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से विनोद कुमार, सुरेश कुमार व कुलदीप कुमार तथा जन स्वास्थ्य विभाग से संजीव शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed