{"_id":"6a558470b4b365274306e809","slug":"youth-made-aware-about-registering-their-names-in-the-voter-list-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152223-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए युवाओं को किया जागरूक
Tue, 14 Jul 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय राजौंद में आयोजित नव मतदाता पंजीकरण शिविर में जानकारी लेते विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। युवा मतदाता क्लब,राजकीय महाविद्यालय में पात्र विद्यार्थियों के लिए नव मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करना और फॉर्म-6 भरवाकर उनके आवेदन एकत्रित करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
पात्र विद्यार्थियों ने फॉर्म-6 भरकर अपने आवेदन युवा मतदाता क्लब के संयोजक एवं अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक राम मेहर सिंह को जमा करवाए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य युवाओं को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।क्लब सदस्य स्नेहलता एवं मनीषा ने विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने में मार्गदर्शन प्रदान किया तथा पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश ने कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद