{"_id":"6a558481f7c81eecdb0818cd","slug":"police-seize-1928-kg-of-poppy-straw-concealed-in-a-truck-six-accused-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1012-152226-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने ट्रक में छिपाया 1928 किलोग्राम डोडा पोस्त पकड़ा, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने ट्रक में छिपाया 1928 किलोग्राम डोडा पोस्त पकड़ा, छह आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम डोडा पोस्त को सील करते हुए। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने सोमवार तड़के करीब दो बजे दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सिणद के पास कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गांव सिणद के पास ट्रक और उसकी एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार से 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूचना मिलने पर डीएसपी कलायत रोहताश कुमार भी मौके पर पहुंचे। प्रत्येक कट्टे का अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन किया गया। यह जानकारी प्रेस वार्ता कर डीएसपी सुशील कुमार ने दी।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ट्रक में डोडा पोस्त छिपाने के लिए विशेष गुप्त जगह बनाई हुई थी। चालक सीट के पीछे उसका गेट बनाया गया था, जबकि पीछे की ओर उस गुप्त हिस्से के ऊपर लोहे का स्क्रैप डाल रखा था, ताकि पुलिस को नशीले पदार्थ की भनक न लगे। आरोपी मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त खरीदकर पंजाब के समाना ले जा रहे थे, लेकिन समाना से करीब 25 किलोमीटर पहले गांव सिणद के पास पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच में सामने आया कि ट्रक के आगे पायलट के रूप में क्रेटा कार चल रही थी, ताकि रास्ते में पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस ने क्रेटा कार से पांच कट्टे और ट्रक के गुप्त हिस्से से 90 कट्टे बरामद किए। डीएसपी ने बताया कि क्रेटा कार में सवार रवि कुमार निवासी पातड़ा, करनैल सिंह निवासी गांव मरोड़ी, नरेश उर्फ नेशी निवासी निर्मलकोट (साधमाजरा) तथा सुखविंद्र सिंह उर्फ बिंदु निवासी गांव मरोड़ी, जिला पटियाला, जबकि ट्रक में सवार हरविंद्र सिंह निवासी गांव रतनहेड़ी, जिला पटियाला तथा गुरजैंट निवासी समाना, जिला पटियाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव टीम अपराध नियंत्रण एवं गश्त के दौरान दिल्ली-कटरा हाईवे पर गांव सिणद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार और उसके पीछे एक ट्रक आ रहा है। दोनों वाहन एक-दूसरे के साथ चल रहे हैं और उनमें सवार लोग पंजाब के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना के अनुसार ट्रक में ऊपर की तरफ लोहे का स्क्रैप रखा गया था, जबकि उसके नीचे भारी मात्रा में डोडा पोस्त छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव सिणद के पास दिल्ली-कटरा हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद सूचना के अनुसार एक सफेद रंग की क्रेटा कार और उसके पीछे ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने क्रेटा कार को रुकने का संकेत दिया तो चालक ने वाहन मोड़कर वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछे अन्य वाहनों की आवाजाही होने के कारण वह सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
आरोपियों पर पहले भी पंजाब में प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को चारों ओर से घेरकर रोक लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर पहले भी पंजाब में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उनकी भी जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी दसवीं से भी कम पढ़े लिखे हैं। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। ट्रक व गाड़ी को मौके से बरामद कर लिया। गाड़ी का नंबर दिल्ली व ट्रक हरियाणा नंबर का है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
-- -- -- -- -- -
2026 में अब तक 111 मामलों में 169 आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी सुशील ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। वर्ष 2025 में 59 मामलों में 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 111 मामलों में 169 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनके कब्जे से 15.6 किलोग्राम अफीम, 7.30 किलोग्राम चरस, 139.5 किलोग्राम चूरा पोस्त, 747.16 ग्राम हेरोइन, 123.2 किलोग्राम गांजा, 2488 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा 15 किलोग्राम अफीम फसल बरामद की गई है। कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में वर्ष 2025 में छह मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 23 मामलों में 43 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
-- -- -- -- -- -
डीएसपी सुशील कुमार ने कहा कि जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। कैथल और गुहला-चीका में दो एंटी नारकोटिक्स सेल गठित किए गए हैं। सभी क्राइम यूनिट और थाना-चौकी पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना बेझिझक पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशा तस्करों की असली जगह जेल है। संवाद