सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Person who sold drugs to rape accused arrested

Kaithal News: दुष्कर्म के आरोपी को नशीली दवा बेचने वाला गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Person who sold drugs to rape accused arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। समालखा से अपहरण कर बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी के मेडिकल स्टोर संचालक सुनील निवासी मोहाली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुनील ने प्रतिबंधित नशीली गोली बेचना स्वीकार किया है।

समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि 11 जून की शाम को समालखा के एक गांव से 12 साल की बच्ची का उसी के फूफा ने अपहरण कर लिया था। आरोपी ने नशीली गोली खिलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे काला आंब सड़क पर फेंककर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को यूपी के लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी फूफा ने बताया कि उसने बच्ची को खिलाने के लिए विद्यानंद कॉलोनी में एक मेडिकल स्टोर से 200 रुपये में नशीली गोली खरीदी थी। पुलिस ने मंगलवार शाम को मेडिकल स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed