{"_id":"6a33119e195fd8c47a0b07eb","slug":"two-friends-shot-dead-near-budsham-village-in-samalkha-kaithal-news-c-18-1-knl1004-930451-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समालखा के बुडशाम गांव के पास दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समालखा के बुडशाम गांव के पास दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के बुडशाम गांव के पास दिल्ली नहर बाईपास रोड पर बुधवार रात करीब 10 बजे दो दोस्तों सैनी कॉलोनी हरिनगर के अंकुश (25) और उग्रा खेड़ी के राहुल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव दिल्ली नहर बाईपास पर बुडशाम के नजदीक सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंकुश के परिजन ने उनके दोस्त साहिल पर घर से बुलाकर दोनों युवकों की हत्या करने का आरोप लगाया है।
समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि बुडशाम गांव के पास दो युवकों के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजन को इसकी सूचना दी। सीआईए की टीमें और डीएसपी नरेंद्र कादियान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। राहुल मूल रूप से पंजाब के डेरा बस्सी का रहने वाला बताया जा रहा है। कारणों का पता नहीं चला है।
चाचा के साथ आया था अंकुश : हरिनगर के चाचा सुरजीत ने बताया कि वह समालखा अनाज मंडी में एक आढ़ती के पास मुनीम है। अंकुश समालखा में एक सीमेंट की दुकान पर काम करता था। बुधवार शाम को करीब आठ बजे वह दोनों काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वह सेक्टर 13-17 में राधा स्वामी सत्संग के पास पहुंचे तो अंकुश ने कहा कि उसके पास साहिल का फोन आया है और उसने मिलने के लिए बुलाया है। वह साहिल से मिलने के लिए पहुंच गया। इसके बाद उसका कोई पता नही चला। उन्होंने अंकुश के पिता राम जवारी को फोन कर अवगत कराया। रात को पुलिस का फोन आया तो वह और अंकुश के पिता बुड़शाम पहुंचे जहां पर अंकुश और राहुल का शव पड़ा मिला।
हाल में हुई प्रमुख
आपराधिक घटनाएं
n
1 जून को सेक्टर 25 में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया हिसार के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार की लूट की नीयत से हत्या कर दी गई थी।
n
10 जून को समालखा के डिकाडला गांव के नजदीक नरेंद्र, विनोद और अनीत नाम के तीन दोस्तों की स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी।
n
12 जून को थर्मल की एक्सईन के बेटे कबीर का अपहरण किया गया था।
पुलिस को नहर बाईपास सड़क पर दो युवकों के शव होने की सूचना मिली थी। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस इसमें हत्या के मामले में कार्रवाई कर रही है।
-दीपक कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।