{"_id":"6a3311aa00606ae18c0e4ce3","slug":"second-accused-arrested-in-the-murder-of-three-friends-kaithal-news-c-244-1-pnp1012-159094-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन दोस्तों की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन दोस्तों की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तेजबीर। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। डिकाडला गांव में स्कॉर्पियो से कुचलकर तीन दोस्तों की हत्या के सनसनीखेज मामले में सीआईए-1 की टीम ने दूसरे आरोपी गांव के तेजबीर उर्फ तेजा को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने मंगलवार रात को उसे खोजकीपुर के पास से काबू किया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे सात दिन के रिमांड पर लिया है। यह जानकारी सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 10 जून की रात डिकाडला गांव में स्कॉर्पियो से कुचलकर नरेंद्र, विनोद और अनीप की हत्या कर दी गई थी। मामले में नरेंद्र के भाई रविंद्र ने गांव के ही मनीष और उसके आठ साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। तीन दिन पहले मुख्य आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि तेजबीर उर्फ तेजा आट्टा गांव से खोजकीपुर जाने वाली सड़क पर मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मनीष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
यह है मामला
10 जून की रात करीब नौ बजे डिकाडला गांव निवासी नरेंद्र अपने दोस्तों विनोद और अनीप के साथ था। आरोप है कि गांव के ही मनीष और उसके साथियों ने स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर तीनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई थी। आरोपी वाहन को एक ढाबे के सामने छोड़कर भाग गए थे।
घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। नरेंद्र के भाई रविंद्र की शिकायत पर थाना समालखा में मनीष, संदीप, रविंद्र, नवीन, तुषार, सचिन, नीरज, राजबीर और आट्टा निवासी सूरज के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एसपी के निर्देश पर सीआईए-1 को सौंपी गई है।