सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Theft of ethanol and petrol from tankers exposed; four arrested.

Kaithal News: टैंकरों के एथनॉल व पेट्रोल चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Theft of ethanol and petrol from tankers exposed; four arrested.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। सीआईए-1 की टीम ने थाना सदर क्षेत्र में बुधवार रात को रिफाइनरी रोड पर एक फैक्टरी में एथनॉल और पेट्रोल की मिलावट कर नकली पेट्रोल तैयार करने का गिरोह पकड़ा है। रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से पेट्रोल और एथनॉल चोरी कर मिलावटी पेट्रोल तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक टैंकर चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फैक्टरी मालिक बिजेंद्र निवासी शेखपुरा थाना घरौंडा करनाल समेत सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से पेट्रोल और एथनॉल की चोरी कर उसे मिलाकर नकली पेट्रोल तैयार किया जाता था, जिसे बाद में बाजार में सप्लाई किया जाता था। छापेमारी के दौरान फैक्टरी से करीब 25 ड्रमों में भरा लगभग 5000 लीटर मिश्रित पेट्रोल और एथनॉल बरामद किया गया। फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एडीबी रिसॉर्ट के पास बिजेंद्र की फैक्टरी है। जहां पर रिफाइनरी से आने वाले टैंकरों के चालकों से मिलीभगत कर पेट्रोल और एथनॉल चोरी किया जाता है। इसके बाद एथनॉल और पेट्रोल को मिलाकर मिलावटी पेट्रोल तैयार कर बाजार में बेचा जाता है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक टैंकर फैक्टरी के अंदर मिला। टैंकर चालक संदीप निवासी गांव सोढ़ी थाना पिपली कुरुक्षेत्र को पकड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों अक्षय पासवान, सुरेंद्र पासवान और राजू (निवासी औरंगाबाद, बिहार) को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बिजेंद्र के कहने पर टैंकरों से पेट्रोल और एथनॉल चोरी करते हैं। इसके बाद फैक्टरी में पेट्रोल में एथनॉल मिलाकर मिलावटी पेट्रोल तैयार कर बाजार में बेच देते हैं। फैक्टरी को सील कर दिया गया है। आरोपी फैक्टरी मालिक बिजेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है।

फैक्टरी में पहले भी पुलिस कर चुकी छापेमारी 15 दिन पूर्व पकड़ा गया था मिलावटी तारकोल
इससे पहले भी पुलिस इस फैक्टरी पर छापेमारी कर चुकी है। 15 दिन पहले सदर थाना पुलिस ने फैक्टरी पर छापेमारी कर मिलावटी तारकोल तैयार करने का पर्दाफाश किया था। उस समय भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन फैक्टरी मालिक बिजेंद्र भाग गया था। इस मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को दी गई थी। अब फिर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन फैक्टरी मालिक का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस फैक्टरी मालिक की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed