{"_id":"69daad10864ac24ff501410a","slug":"petrol-pump-salesman-duped-of-rs-5000-by-pretending-to-pay-through-qr-code-kaithal-news-c-245-1-kht1012-147780-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्यूआर कोड से भुगतान का झांसा देकर पेट्रोल पंप सेल्समैन से 5 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्यूआर कोड से भुगतान का झांसा देकर पेट्रोल पंप सेल्समैन से 5 हजार रुपये ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाता गांव के पास स्थित हाईवे फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर क्यूआर कोड से भुगतान का झांसा देकर सेल्समैन से 5 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता नवदीप सिंह निवासी नरड़ (हाल खरक पांडवा), जो पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है, ने बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब 8:38 बजे एक कार में सवार दो युवक पंप पर आए। उन्होंने क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करने की बात कही और बदले में 5 हजार रुपये देने को कहा।
एक युवक ने पेट्रोल पंप पर लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर भुगतान करने का दावा किया। युवक के झांसे में आकर सेल्समैन ने उसे 5 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके बाद दोनों युवक कार में सवार होकर मौके से रफुचक्कर हो गए।
कुछ देर बाद जब सेल्समैन ने अपना पेटीएम बिजनेस अकाउंट चेक किया तो उसमें कोई राशि प्राप्त नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों और उनकी गाड़ी को सामने आने पर पहचान सकता है। डीएसपी ललित ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
Trending Videos