{"_id":"6a5497294a44026d8d02d3a0","slug":"police-seized-poppy-husk-worth-3-crore-in-kaithal-haryana-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये का डोडा पोस्त पकड़ा; 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये का डोडा पोस्त पकड़ा; 6 गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2026 01:14 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: मयूर शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:14 PM IST
सार
डीएसपी रोहताश ने बताया कि एसडीयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की है और छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कैथल पुलिस ने 3 करोड़ रुपये का डोडा पोस्त पकड़ा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कलायत क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
डीएसपी रोहताश ने बताया कि एसडीयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद कर मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने छह नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया
- फोटो : संवाद
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि ये नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के बाद अन्य खुलासे होने की संभावना है। जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के बाद अन्य खुलासे होने की संभावना है। जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।