Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal Police takes major action against drug smugglers; poppy husk worth ₹3 crore seized.
{"_id":"6a548608b01ecf19d30e480c","slug":"video-kaithal-police-takes-major-action-against-drug-smugglers-poppy-husk-worth-rs3-crore-seized-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये की डोडा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये की डोडा पोस्त बरामद
कैथल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
डीएसपी रोहताश ने बताया कि एसडीयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद कर मामले में आरोपियों को हिरासत में लिया है।
डीएसपी रोहताश के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के बाद अन्य खुलासे होने की संभावना है। जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।