सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Posing as nephew, he grabbed Rs 2.80 lakh, accused arrested

Kaithal News: भांजा बनकर 2.80 लाख हड़पे, आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Posing as nephew, he grabbed Rs 2.80 lakh, accused arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। पुलिस ने विदेशी भांजा बनकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि साइबर क्राइम थाना की टीम ने जांच के बाद आरोपी दीपक, निवासी न्यू अशोक नगर (दिल्ली), हाल निवासी गाजियाबाद (यूपी) को काबू किया है।

गांव किछाना निवासी कुलबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर 2025 को उसे व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका कनाडा निवासी भांजा सौरभ बताया। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने आठ लाख रुपये भेजने की बात कही और फर्जी बैंक रसीद भी साझा की। इसके बाद एक अन्य कॉल में खुद को बैंक अधिकारी बताकर कहा गया कि रकम 24 घंटे में खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद हरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को सौरभ का दोस्त बताया और पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाकर 2.80 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में आरोपियों ने एक लाख रुपये और मांगे। उसने जब रुपये देने से मना किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक ने साइबर ठगों को कमीशन के आधार पर बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसके जरिए ठगी की राशि ट्रांसफर की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 1.51 लाख रुपये खाते में फ्रीज कराकर पीड़ित को वापस दिलवा दिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed