सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Problems resolved under one roof

Kaithal News: एक ही छत के नीचे सुनीं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Problems resolved under one roof
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। उपायुक्त अपराजिता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

शिविर में एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी अपराजिता ने अपने संदेश में कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के शीघ्र निपटान का प्रभावी माध्यम हैं। इनका उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर कर लोगों को एक ही स्थान पर राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निपटान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन विभागों को निर्देशित किया, जिनकी शिकायतें लंबित हैं, कि वे प्राथमिकता के आधार पर मामलों का शीघ्र समाधान करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो।

डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली, पानी,

परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई कर समाधान किया जाता है।


त्वरित निपटान के निर्देश

गुहला-चीका। एसडीएम कार्यालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटान के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनकी शिकायतें पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित रहीं।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को स्पष्ट जानकारी देना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर लंबित मामलों को तुरंत जिला मुख्यालय भेजा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed