{"_id":"69d80a659f4994cf8e0c8e1b","slug":"procurement-slows-despite-arrival-of-75135-mt-of-wheat-in-mandis-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147665-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडियों में 75,135 एमटी गेहूं की आवक पर खरीद की रफ्तार सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडियों में 75,135 एमटी गेहूं की आवक पर खरीद की रफ्तार सुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की ढेरियों से अटी नई अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक अब पूरी तरह से तेज हो चुकी है। किसान अपनी मेहनत की फसल लेकर बड़ी संख्या में मंडियों में पहुंच रहे हैं। विभिन्न मंडियों में अब तक कुल 75,135 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की जा चुकी है, जबकि इसके मुकाबले खरीद की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। अब तक केवल 23,438 मीट्रिक टन गेहूं की ही सरकारी खरीद हो पाई है।
मंडियों में लगातार बढ़ती भीड़ और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारों को देखते हुए प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाए हैं। अब 24 घंटे गेटपास जारी किए जा रहे हैं, जिससे रात के समय मंडी पहुंचने वाले किसानों को सुबह तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे अपनी फसल को तुरंत निर्धारित स्थान पर उतार सकेंगे।
बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को भी और सुचारु बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रात के समय किसानों की बायोमैट्रिक हाजिरी और सत्यापन के लिए नई अनाज मंडी में दो विशेष बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें से एक बूथ मार्केट कमेटी कार्यालय में बनाया गया है, जबकि दूसरा मंडी परिसर स्थित रघुनाथ मंदिर में संचालित किया जा रहा है। इन बूथों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि रात में आने वाले किसानों का सत्यापन तुरंत किया जा सके और उन्हें अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।
फसल सुखाकर लाने की अपील
मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी गेहूं की फसल को पूरी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं, ताकि नमी की समस्या के कारण खरीद में कोई बाधा न आए और फसल तुरंत सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा सके।
उन्होंने बताया कि मंडियों में किसानों के लिए बिजली, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। गेटपास और बायोमैट्रिक की 24 घंटे सुविधा शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें लंबे समय तक गेट पर इंतजार नहीं करना पड़ रहा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी एजेंसियों को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडियों में भीड़ कम हो और गेहूं के उठान का कार्य भी पूरा किया जा सके।
एसडीएम ने क्रॉप कटिंग एक्सरसाइज का किया निरीक्षण
कलायत। एसडीएम अजय हुड्डा ने रामगढ़-मटौर रोड पर चल रही क्रॉप कटिंग एक्सरसाइज का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने चयनित प्लॉट का निरीक्षण कर माप प्रक्रिया, कटाई विधि और रिकॉर्ड की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग पूरी पारदर्शिता व नियमानुसार किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया फसल बीमा व उत्पादन आंकलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संवाद
Trending Videos